| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

मानव सेवा के कार्यों के लिए सतलोक आश्रम को कलेक्टर ने किया सम्मानित

332 यूनिट रक्तदान और 2432 देहदान का दावा, नशामुक्ति व अन्नपूर्णा मुहिम की भी हुई सराहना

बैतूल। मानव सेवा, रक्तदान, देहदान और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए बैतूल के सतलोक आश्रम से जुड़े अनुयायियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।


संत रामपाल महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर 6, 7 और 8 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतलोक आश्रम में मानव सेवा से जुड़े विभिन्न कार्य किए गए। आयोजकों के अनुसार इस दौरान 332 यूनिट रक्तदान किया गया तथा 2432 भक्तों द्वारा देहदान के संकल्प/शरीर अस्पताल को दान करने की जानकारी दी गई।


समापन अवसर पर बैतूल के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. सौरभ एस. सोनवाने द्वारा सतलोक आश्रम उड़दन से जुड़े भक्तों विष्णु दास, मनोहर दास सहित अन्य अनुयायियों को मानवता की सेवा में किए जा रहे कार्यों के लिए “रक्तश्री सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।


बताया गया कि सतलोक आश्रम एवं संत रामपाल महाराज के अनुयायियों द्वारा रक्तदान और देहदान के साथ-साथ नशामुक्त समाज बनाने, जरूरतमंद परिवारों के निशुल्क विवाह कराने, अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों के लिए निशुल्क मकान निर्माण तथा विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को निशुल्क अनाज एवं राशन उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न मानव सेवा कार्य किए जा रहे हैं।


समापन अवसर पर कलेक्टर डॉ. सौरभ एस. सोनवाने ने जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों के लिए संचालित अन्नपूर्णा मुहिम तथा नशामुक्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

आयोजकों का कहना है कि यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवता की सेवा में निरंतर किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहन है। इन कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

मानव सेवा की इस मुहिम को मिला सम्मान समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाला कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट — सुरेन्द्र बावने, बैतूल
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज